IPL 2024:  IPL मिनी ऑक्शन में  262.95 करोड़ रुपए में बिकेंगे 77 खिलाड़ी, 333 शॉर्टलिस्टेड

रिटेन खिलाड़ियों में - नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रही है। नीलामी 333 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जिसमें 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर शामिल हैं। इसमें 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी उन्हें कहा जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं, 23 ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल 262.95 करोड़ रुपए हैं। क्रिकेट के फैन्स आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट खाली है। इसका मतलब अधिक से अधिक 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। ऑक्शन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे अधिक पैसे हैं। आरसीबी के पास कुल 40.75 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में आरसीबी महत्वपूर्ण प्लेयर्स पर ऊंची बोली लगाकर टीम में शामिल कर सकती है।
 
IPL 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई के कोका-कोला एरीना में होगी। सबसे अधिक खिलाड़ी खरीदने की जरूरत केकेआर को है। टीम को अपना स्क्वाड पूरा करने के लिए 12 खिलाड़ियों को खरीदना होगा। वहीं, केकेआर के पर्स में कुल 32.7 करोड़ रुपए हैं।

रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

रिटेन खिलाड़ियों में – नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

IPL 2024 का शुरुआत 22 मार्च से मई के अंत तक शुरू हो सकती है। अभी आधिकारिक रूप से आईपीएल का शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। क्योंकि अगले साल भारत में लोकसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में चुनाव आयोग के ऐलान के बाद ही शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

शार्दुल ठाकुर- भारत भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाजी में आलराउंडरों की कमी है। यही कारण है कि नीलामी में शार्दुल ठाकुर पर सबकी निगाहें रहेंगी।  

मिशेल स्टार्क- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क खतरनाक गेंदबाज हैं। ये आठ वर्ष बाद IPL में वापसी कर रहे हैं। यही कारण है कि उन पर नीलामी के दौरान बड़ी बोली लग सकती है।

पैट कमिंस- वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप में शानदार जीत दिलाई। टीम के लिए उनकी नेतृत्व क्षमता महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।  

रचिन रवींद्र- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचित रवींद्र इस बार वनडे विश्वकप में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। ये फास्ट और स्पिन गेंदबाजी के वरुद्ध अच्ची बल्लेबाजी कर लेते हैं। इनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए है। इसके अलावा गेराल्ड कोएट्सजे और हर्षल पटेल का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button