सोनू निगम भी हुए कोरोना संक्रमित, पत्नी और बेटा भी पॉजिटिव

देश में एक बार फिर से कोविड-19 और ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। और इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोविड पॉजीटिव हो रहे है। वही इस बीच खबर आ रही है कि सिंगर सोनू निगम भी कोरोना संक्रमित हो गये है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

सोनू निगम में अपने इस वीडियो में कहा कि, उन्हें लगता है कि लोगों को इसके साथ रहना सीखना होगा। उन्होंने आगे कहा कि मै कोविड पॉजिटिव हू लेकिन मै मर नहीं रहा हूं , मेरा गला भी ठीक है। आपको बता दे कि सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह वहीं पर क्वारंटीन में हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मधुरिमा निगम और बेटा नीवान भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

वहीं इससे पहले टीवी क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रूंचाल भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। दोनों इस समय होम क्वारंटाइन में हैं।

Related Articles

Back to top button