सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा आज, विधायक मनोज पांडेय की मां की बरसी कार्यक्रम में होंगे शामिल !

उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनितिक सरगर्मी जोरों पर हैं। सभी पार्टियां अपने अपने क्षेत्र को मजबूत करने में लगी हुई हैं। जहाँ एक तरफ भाजपा अपने....

उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनितिक सरगर्मी जोरों पर हैं। सभी पार्टियां अपने अपने क्षेत्र को मजबूत करने में लगी हुई हैं। जहाँ एक तरफ भाजपा अपने कामों को जनता तक पहुँचाने का काम कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की भूमिका में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के सामने आवाज उठा रही हैं। साथ ही साथ अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं की बात को सुन रहे हैं उसे मुलाकात भी कर रहे हैं।

शनिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के रायबरेली जिले का दौरा करेंगे। सपा विधायक मनोज पांडेय की माता जी की आज वारसी हैं। वे वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम रायबरेली शहर के रिफॉर्म क्लब में आयोजित किया गया हैं।

गौरतलब हैं कि मैनपुरी और खतौली में उपचुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नए रंग में नजर आ रहे हैं। इन दिनों आक्रामकता के साथ सरकार की गलत नीतियों और जनता की परेशानियों को उठा रहे हैं। साथ ही साथ वे संगठन को मजबूत करने के लिए वे इन दिनों कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रहे हैं। हर जिले का दौरा करते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button