बीजेपी के दारा पर सपा ने फेंकवाई काली स्याही, अरुण राजभर बोले- जनता 5 सिंतबर को दे देगी जवाब !

घोसी उपचुनाव के प्रचार प्रसार में जुटे बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंके जाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। सुभासपा नेता अरुण राजभर ने वीडियो जारी कर समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। अरुण राजभर ने सपा पर स्याही फेंके जाने का आरोप लगाया।

लखनऊ. घोसी उपचुनाव के प्रचार प्रसार में जुटे बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंके जाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। सुभासपा नेता अरुण राजभर ने वीडियो जारी कर समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। अरुण राजभर ने सपा पर स्याही फेंके जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी घोसी विधानसभा में जनता का विश्वास नहीं जीत पा रही है, तो हमारे प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकने का काम कर रही है। सपा की गुंडागर्दी,अराजकता को जनता नकार रही है। जनता 5 सिंतबर को सपा को जवाब दे देगी।

पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही पर सुभासपा प्रवक्ता अरुण राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी घोसी विधानसभा में जनता का विश्वास नहीं जीत पा रही है, तो हमारे प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकने का काम कर रही है। वह अपने काली करतूत को छुपा नहीं पा रहे हैं।

राजभर ने कहा सपा को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा तो पूर्व सपा हताश निराश भयभीत है इसी लिए सपा के गुंडागर्दी,अराजकता को जनता नकार रही है जनता का विश्वास पीएम मोदी, सीएम योगी और ओपी राजभर पर है। जनता 5 सितंबर को सपा को जवाब दे देगी। सुभासपा नेता ने कहा जब से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए के साथ खड़ी हुई है तब से उनको पता चल गया है कि घोसी की जनता दारा सिंह चौहान के साथ हैं।

बता दें, सपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने स्याही फेंकी है। स्याही उनके आंखों में जाकर लगी। जिसकी वजह से वह प्रचार छोड़कर अपने कार्यलय वापस लौट गए। यह घटना उस दौरान घटी जब दारा सिंह चुनाव प्रचार करने के लिए अदरी पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button