
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शिवपाल यादव के आवास पहुँचे। शिवपाल यादव के आवास पर लगभग 50 मिनट तक अखिलेश यादव की चर्चा हुई। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की इस मुलाकात में पार्टी की तमाम रणनीतियों के साथ संगठन विस्तार के कयास बढ़ गए हैं। पार्टी की जो रणनीतियाँ है जो विजन है उसको किस तरह से आगे लेकर के जाना है और पार्टी को कैसे बेहतर किया जा सकता है इसके अलावा और कौन कौन सी जो जिम्मेदारियाँ है वो किसको दी जाए इन सभी बिन्दुओं पर इन मुलाकात में चर्चा हुई।
आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच शिवपाल यादव के आवास पर करीब 50 मिनट चर्चा हुई। 50 मिनट तक चली इस बैठक में पार्टी में अहम जिम्मेदारी देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी का जल्द ही संगठन विस्तार हो सकता है इसलिए यह बैठक कई मायनों में महुत्वपूर्ण मानी जा रही है। जल्द ही शिवपाल यादव और आदित्य यादव को सपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
चाचा शिवपाल यादव से उनके आवास पर अखिलेश यादव ने आज मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 50 मिनट तक चली। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की यह मीटिंग संगठन विस्तार को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मादारी मिल सकती है। पार्टी को कैसे आगे और ले जाना है? इसके अलावा तमाम रणनीतियां हैं चाहे वो निकाय चुनाव हो या संगठन लेवल पे बात करें पार्टी को और कैसे मजबूत करना है और भी कई मुद्दे हैं जिस पर बातचीत हुई। इसके अलावा पार्टी को कैसे आगे ले जाया जाए उस पर भी चार्चा हुई है।