प्रदेशभर में व्यापारियों पर स्टेट GST का छापा, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया समाधान का आश्वासन

प्रदेश में व्यापारियों के यहां जीएसटी विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे छापे रोकने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मिला

डेस्क: प्रदेश में व्यापारियों के यहां जीएसटी विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे छापे रोकने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मिला। डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा। दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया।

संजय गुप्ता ने कहा विभागीय अधिकारियों को जरा सी भी छूट मिलने पर व्यापारियों के उत्पीड़न का रास्ता खुल जाता है अत: व्यापारियों के वहां जनरल छापे किसी भी प्रकार से उचित नहीं है केवल विशेष किसी की शिकायत मिलने पर ही जांच होनी चाहिए संजय गुप्ता ने बताया अनेक जिलों में अधिकारियों के डर से व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर देते हैं जो अच्छी स्थिति नहीं है।

उत्तर प्रदेश में टैक्स चोरी के मामले में स्टेट जीएसटी ने व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। टैक्स चोरी के मामले में राज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। प्रदेश के 71 जिलों में मिले इनपुट के आधार पर जीएसटी टीम अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। प्रदेश भर में टैक्स चोरी के आरोप में व्यापारियों पर स्टेट जीएसटी के छापे चल रहे हैं। स्टेट जीएसटी के छापे से व्यापारियों में बौखलाहट देखी जा रही है। स्टेट जीएसटी आंख बंदकर छापे मार रहा है इस छापें में उन व्यपारियों पर भी छापेमारी की जा रही है जो जीएसटी के दायरे में नहीं है। जिस वजह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और बाजार तक बंद हो रखे हैं।

स्टेट जीएसटी की इस छापेमारी के खिलाफ कई जिलों में विधायकों और व्यापारियों का धरना प्रदर्शन भी जारी है। स्टेट जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। 71 जिलों में 294 छापों से हड़कंप मचा हुआ है। कई शहरों में इतने छापे की व्यापारियों का धंधा ठप हो गया है। व्यपारियों ने स्टेट जीएसटी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। स्टेट जीएसटी के छापों से व्यापारी हलकान हैं।

Related Articles

Back to top button