सुल्तानपुर में आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, कहा- झूठे थे सरकार के सारे वादें…

सुल्तानपुर में आज आशा बहुओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने मांगों को पूरा करने का वायदा किया था, बावजूद इसके 5 साल बीतने को हैं और सरकार ने कभी भी इनकी ओर ध्यान नही दिया। लिहाजा सैकड़ों की संख्या में पहुंची आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी कार्यालय सैकड़ों की संख्या में पहुंची आशा बहुओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा बहुओं ने आरोप लगाया कि 5 साल पहले भाजपा ने जो वायदा किया था वो आज तक पूरा नही किया गया। आशा बहुओं ने कहा कि हमसे इतना कार्य लिया जाता है जिसके एवज में केवल प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

आशा बहुओं ने अपने को नियमित करने के साथ साथ एक नियमित वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं और आशा संगिनी को 35 प्रतिशत एनम में आरक्षण देने के ससथ साथ उन्हें कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। इसके साथ ही इनके लिये एक टॉलफ्री नम्बर दिया जाय जिससे वे अपनी शिकायतें उसके जरिये दर्ज करा सकें।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकार में आने से पहले इनकी मांगों को अपने एजेंडे में शामिल किया था, लेकिन सत्ता में आते ही वो इनकी मांगों को भूल गई हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल और स्मार्ट फोन देने से परिवार का भरण पोषण नही हो सकता। लिहाजा इनकी मांगों को पूरा किया जाय, अन्यथा इनका ये प्रदर्शन चलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button