सनी लियोनी का नया सॉन्ग विवादों के घेरे में, साधु संतो ने दे डाली यह चेतावनी

मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोन के न वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, साधु संतो का कहना है कि सनी लियोनी ने “मधुबन में राधिका नाचे" गीत पर अश्लील नृत्य करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

मथुरा के पुजारियों ने सनी लियोन के न वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, साधु संतो का कहना है कि सनी लियोनी ने “मधुबन में राधिका नाचे” गीत पर अश्लील नृत्य करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा, “अगर सरकार अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि जब तक वह सीन वापस नहीं लेती और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती, उन्हें भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

इसके साथ ही अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने भी सनी लियोन के नृत्य वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने गीत को “अपमानजनक तरीके से” पेश करके बृजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। आपको बता दे कि सारेगामा म्यूजिक ने बुधवार को मधुबन नाम से अपना नया म्यूजिक वीडियो जारी किया है, जिसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती द्वारा गाए गए पार्टी नंबर में सनी लियोन हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV