फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, वरुण-कियारा का दिखेगा रोमांस

वरुण धवन और कियारा आडवाणी फिल्म 'जुग-जुग जियो' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि आज करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

वरुण धवन और कियारा आडवाणी फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि आज करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इस फिल्म में वरुण और कियारा के साथ अनिल कपूर, नीतू सिंह और प्राजक्ता कोली अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ झलकियां शेयर करने के साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा की है। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि नीतू सिंह लंबे समय के बाद जग-जुग जियो से वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक पोस्ट शेयर किया। जिस पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है।

Related Articles

Back to top button