क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा समंदर किनारे वेकेशन एनजॉय कर लौट आए है। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही है। यह फोटो अनुष्का के वेकेशन की है। जिसे शेयर कर वो वेकेशन पर बिताए अपने खूबसूरत पलों को याद कर रही हैं।
मोनोकनी में अनुष्का शर्मा बेहद खुबसूरत नजर आ रही है। अनुष्का ने दो फोटो शेयर की है। पहली फोटो में अनुष्का नजरें झुकाए शरमाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने सिजलिंग लुक को हैट और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।नो मेकअप लुक में भी स्टनिंग लगीं अनुष्का दूसरी फोटो में अनुष्का दूर खड़े अपने चेहरे को हैट से कवर करते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का की फोटो के बैकग्राउंड में समंदर का दिलकश नजारा और वॉटर विला एक्ट्रेस की फोटो की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
अनुष्का की तस्वीरों पर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे है। तस्वीरों में अनुष्का नो मेकअप लुक में हैं। लेकिन बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस का चार्म और ग्रेस देखने लायक है।