
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार करोबार कर रही है। वहीं कल रात मुंबई के आम लोगों के लिए इस फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई थी। जहां स्क्रिनिंग के बाद विवेक अग्निहोत्री से वहां मौजूद लोगों ने सवाल किया कि इस फिल्म को ऑस्कर में कैसे नॉमिनेट कर सकते है।
जिसका जबाव देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, आप लोग बस इतना कीजिए कि उन्हें ऐसा न लगे की वह हमसे अलग हैं। और उनका आशीर्वाद मिलेगा तो हिमालय भी मिल जाएगा। जिसके बाद से ही उनका यह जवाब खूब वायरल हो रहा है। और लोग उनके इस बयान को बहुत पसन्द कर रहें है।

आपको बता दे कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल” फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पंसद आई थी। और उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें बधाई भी दी थी। बता दे कि यह फिल्म कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों पर बनी है।