गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, 4 लोगो की मौत

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा गांव के पास km 387.6 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई। कार सवार लोग गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलने पर आसीवन पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के नंबर के आधार पर शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाला शायद प्रयागराज जिले का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस मरने वाले की पहचान कन्फर्म करने के लिए गाड़ी की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का मिलान कर रही है।

पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क किया

एक्सीडेंट की जानकारी मिलने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस टीम मरने वाले के परिजनों से संपर्क करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है, ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा सके। आसीवन पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button