
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयानों से सबको चौंका दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का एग्रीमेंट पक्का नहीं है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो वे फिर से बमबारी शुरू कर सकते हैं।
ट्रंप का ये बयान आया सामने
G-7 मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा, “यह कोई आखिरी फैसला नहीं है। यह बस एक शुरुआती एग्रीमेंट है। अगर ईरान साइन करके ठीक नहीं हुआ, तो हम सीधे उनके सिर पर बम गिराना शुरू कर देंगे… क्योंकि वे पिछले 47 सालों से गलत कर रहे हैं।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिर्फ दो दिन बाद स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच एग्रीमेंट पर साइन होने हैं।
ट्रंप G-7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे
दरअसल, जब से डोनाल्ड ट्रंप G-7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे हैं, तब से वे ईरान डील को लेकर बयान दे रहे हैं। अपने नए दावे में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दुनिया को उस “ग्रेट डिप्रेशन” से बचाया है जिसकी वकालत कुछ “बेवकूफ” कर रहे थे। हालांकि, हमेशा की तरह प्रेसिडेंट ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि वे किन लोगों को बेवकूफ कह रहे हैं। ट्रंप ने दोहराया कि दुनिया का मुख्य तेल सप्लाई रूट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पहले ही थोड़ा खोल दिया गया है और अगले एक-दो दिन में पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
जाने यह एग्रीमेंट क्या है?
G-7 समिट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, US और ईरान के बीच शांति समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क का ऐलान किया गया। इस समझौते का मकसद उस जंग को खत्म करना है, जिसने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और दुनिया की एनर्जी सप्लाई को रोक दिया है। हालांकि, इस समझौते की पूरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इसके कुछ पॉइंट्स इस तरह हैं-
- इसमें लेबनान समेत सभी फ्रंट पर लड़ाई को तुरंत और हमेशा के लिए खत्म करने की बात कही गई है।
- अमेरिका ईरान पर लगी नेवल नाकाबंदी तुरंत हटाएगा और ईरानी समुद्री रास्तों में दखल देना बंद करेगा।
- ईरान और US एक-दूसरे की सॉवरेनिटी और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी का सम्मान करेंगे और एक-दूसरे के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देंगे।
- बदले में, ईरान एक महीने के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से गहरा करेगा।
- अमेरिका और रीजनल सहयोगी ईरान को कम से कम $300 बिलियन की फंडिंग देंगे।









