नॉएडा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चीनी नागरिक, दस्तावेजों में मिली बड़ी गड़बड़ी

उत्तर प्रदेश के नॉएडा से गुरुवार को पुलिस ने दो चीनी नागरिकों को बिना दस्तावेजों ग्रेटर नोएडा में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ...

उत्तर प्रदेश के नॉएडा से गुरुवार को पुलिस ने दो चीनी नागरिकों को बिना दस्तावेजों ग्रेटर नोएडा में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकडे गए विदेशी लोगों की पहचान डेंग चोनकोन और मेंग शुगोओ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा 2 में ग्रीन वुड सोसाइटी में रह रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “बीटा 2 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा बुधवार को चीनी नागरिक के पासपोर्ट और वीजा का सत्यापन किया गया और यह पाया गया कि दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो गई है। “

अधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि चीनी नागरिक को उसके निर्वासन की आगे की कार्यवाही के लिए दिल्ली के आरके पुरम में एक हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button