UK Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने पर्वतारोहण न करने की दी सलाह

उत्तराखंड में अगले तीन दिन का भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है।

देहरादून. उत्तराखंड में अगले तीन दिन का भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन का भारी बारिश का रेड अलर्ट के साथ ही नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ दिन पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button