UK Weather Update: उत्तराखंड में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने दी भूस्खलन से सावधान रहने की चेतावनी…

उत्तराखंड में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है।

देहरादून. उत्तराखंड में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कुमाऊं मंडल के जनपदों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। कुमाऊं मंडल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के सभी जनपदों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं, गढ़वाल मंडल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 8 अक्टूबर को पिथौरागढ़,बागेश्वर,चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी। नैनीताल और चंपावत में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन,चट्टान गिरने की आशंका जताई है। प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button