यूक्रेनी गवर्नर का बड़ा आरोप- पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क में रूस ने फास्फोरस बमों से किया हमला, चार लोगों की मौत!

लगातार एक महीने चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध अपने सबसे घातक स्वरुप में हैं। ऐसे में युद्ध में शांति का कोई भी संकेत नहीं मिलने के कारण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस बात से चिंतित है कि कहीं रूस यूक्रेन पर रासायनिक और जैविक हथियारों का उपयोग ना करने लगे।

यूक्रेन का मशहूर समाचार पत्र कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में रात भर चली रूसी गोलाबारी में चार लोग मारे गए। स्थानीय गवर्नर सेरही हैदई के मुताबिक, रूसी सेना ने मिसाइलों और फास्फोरस बमों का उपयोग करके लुहान्स्क क्षेत्र के कस्बों पर हमला किया। इन हमलों की जानकारी देते हुए गवर्नर सेरही हैदई ने कहा, “रूसी सेना आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं। इसलिए उन्होंने भारी हथियारों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।”

यूक्रेनी गवर्नर सेरही हैदई ने रूसी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए फास्फोरस बमों का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। यह पहली बार नहीं है जब रुसी सेना पर इस तरह के आरोप लगे हैं, इसी महीने की शुरुआत में, यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के भी एक पुलिस अधिकारी ने पुतिन की सेना पर नागरिकों पर हमला करने के लिए फॉस्फोरस गोला-बारूद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

लगातार एक महीने चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध अपने सबसे घातक स्वरुप में हैं। ऐसे में युद्ध में शांति का कोई भी संकेत नहीं मिलने के कारण अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस बात से चिंतित है कि कहीं रूस यूक्रेन पर रासायनिक और जैविक हथियारों का उपयोग ना करने लगे। हालांकि रुसी सेना द्वारा यूक्रेन पर फास्फोरस बमों से हमले का आरोप लगने के बाद वैश्विक समुदाय की चिंता और भी बढ़ गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=mhIruLDWbJo

Related Articles

Back to top button
Live TV