दरोगा भर्ती धांधली मे सरकार विपक्ष आमने-सामने, युवाओं को कैसे मिलेगा न्याय ?

भाजपा सरकार के मंत्रियों के द्वारा उक्त घोटाले पर कांग्रेस की पिछली सरकारों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अगर भ्रष्टाचार हुए हैं तो जो भी दोषी हो उन्हें सजा दीजिए।

उत्तराखंड विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा के कांग्रेसी विधायक भुवन कापड़ी काशीपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बीते दिनों प्रदेश में हुए दरोगा भर्ती से लेकर यूकेएसएसएससी घोटालों पर भाजपा सरकार के मंत्रियों के द्वारा उक्त घोटाले पर कांग्रेस की पिछली सरकारों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अगर भ्रष्टाचार हुए हैं तो जो भी दोषी हो उन्हें सजा दीजिए। वहीं उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में सीबीआई जांच से सरकार क्यों डर रही है।

बीते दिनों प्रदेश में हुए दरोगा भर्ती से लेकर यूकेएसएसएससी घोटालों पर भाजपा सरकार के मंत्रियों के द्वारा उक्त घोटालो पर कांग्रेस की पिछली सरकारों पर लगाए जा रहे आरोपों पर चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अगर भ्रष्टाचार हुए हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही कीजिए लेकिन भाजपा की सरकार में जो भ्रष्टाचार हुए हैं उन पर कार्यवाही कौन करेगा।

उन्होंने सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सीबीआई जांच की पक्षधर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार में उत्तराखंड के युवाओं को न्याय दिलाने की संकल्प शक्ति नहीं है।

रिपोर्ट- निज़ामुद्दीन शेख़

Related Articles

Back to top button