बरेली में आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा का करेगें समापन…

आज बरेली में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का समापन होगा। यात्रा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य होंगे शामिल अमित शाह के प्रोग्राम को देखते हुए जिले में 1000 सिपाही 350 एसआई 80 इंस्पेक्टर 8 सीओ 4 एसपी 4 अडिशनल एसपी समेत 100 होमगार्ड होंगे तैनात। सुरक्षा के चाक चौबंद किये गए इंतज़ाम जन यात्रा में अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सुनील बंसल बेबी रानी मोर्य समेत कई बीजेपी नेता शामिल होंगे। वही अमित शाह बरेली में ही सर्किट हॉउस में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

इससे पहले बीते दिन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुरादाबाद में जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इस बार हमारी जीत की व्याख्या अलग है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विजय तब ही मनाएगा जब हम 300 पार कर लेंगे। ये सपा बसपा, सपा ये बुआ, बबुवा 15 साल राज किए, क्या हाल किए थे, उत्तर प्रदेश का। लोग पलायन करने लगे थे, आज पलायन करने वाले पलायन कर गए

गृह मंत्री ने कहा, मैं अखिलेश जी को पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे? सात सौ अधिक से दंगे हुए थे। आपको याद है न कि रामभक्तों पर गोली किसने चलाई थी, समाजवादी पार्टी ने चलाई थी। ये हाथी और साईकल वालों ने भ्रष्टाचार से भ्रष्टाचार के नोटों से बोरे भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। विकास का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

Related Articles

Back to top button