
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 के निर्माताओं ने कल फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया। वहीं फिल्म के ट्रेलर में डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट पर एक दिलचस्प चुटकी ली गई जिसके कारण मीडिया के लोगों ने कार्तिक आर्यन से पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बारे में अपनी राय साझा करने के लिए कहा।
दरअसह भूल भुलैया 2 के ट्रेलर में एक डायलॉग है जिसमें कार्तिक आर्यन कहते है, “डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट और चुडैल के पैर हमेशा उल्टे होते हैं।” फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, किसी ने डायलॉग से रेफरेंस लिया और कार्तिक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर उनकी राय पूछी।
बता दे कि कार्तिक और पीएम मोदी अक्सर ट्विटर पर एक-दूसरे से बातचीत करते रहे हैं। वही इस सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल उल्टे नहीं लगते। जिनके लग रहे थे, वो बोल दिया उसपे डायलॉग। वहीं बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में कदम रखने से लेकर अभिनेता बनने के अपने सपनों को साकार करने तक, कार्तिक आर्यन ने एक लंबा सफर तय किया है। अभिनेता ने अपने अभिनय की शुरुआत 2011 की लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी। और 2018 की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में प्रदर्शित होने पर बेहद लोकप्रिय हो गए।








