यूपी 2022 विधानसभा चुनाव : क्यों अखिलेश यादव , बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी नेता सपा मुखिया अखिलेश यादव जोर-शोर से जुटे है। अखिलेश यादव प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लगे है। वही विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कहा कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही अखिलेश ने रालोद के साथ गठबंधन को लेकर भी बयान दिया है। अखिलेश ने कहा कि रालोद के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श किया जाना है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

आपको बता दें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपना पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर केंद्रित रखना चाहते हैं। यही कारण है कि अखिलेश ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है। रविवार को एक रैली में अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के दो ही काम हैं। एक सपा के कामों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना। अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार सपा सरकार के कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है। अखिलेश ने कहा कि योगी जी कमाल के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने किसी काम का उद्घाटन नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button