UP: अवैध असलहा फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, फैक्ट्री को प्रशासन ने किया जमीनदोज

उत्तर प्रदेश के मऊ में अवैध असलहा फैक्ट्री पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरबीओ एक्ट के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्यारेपुरा स्थित अवैध असलहा फैक्ट्री को प्रशासन ने ध्वस्त कराया। मकान की कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है।

मऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ में अवैध असलहा फैक्ट्री पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरबीओ एक्ट के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्यारेपुरा स्थित अवैध असलहा फैक्ट्री को प्रशासन ने ध्वस्त कराया। मकान की कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जा रही है। शबाना खातून के मकान में फैक्ट्री चल रही थी। 24 फरवरी 2023 को प्रशासन ने फैक्ट्री को सीज किया था। असलहा कारोबार में बिहार के कुछ लोग शामिल थे।

मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारे पुरा में पिछले वर्ष पुलिस द्वारा एक घर से असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था। इस फैक्ट्री को शबाना खातून पत्नी तबरेज आलम द्वारा संचालित किया जा रहा था और इस अवैध असलहे को बिहार और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने असलहा फैक्ट्री बनाने वाले शबाना खातून पत्नी तबरेज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं आज जिलाधिकारी के आदेश के बाद इस असलहा फैक्ट्री को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष यहां से असलहा बनाने की फैक्ट्री सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था । इस असलहा फैक्ट्री को शबाना खातून पत्नी तबरेज आलम द्वारा संचालित किया जा रहा था । उस समय पुलिस द्वारा उनके ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। वहीं आज जिलाधिकारी के आदेश के बाद उक्त भूमि पर बने मकान को बुलडोजर से आर बी ओ एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुवे उस भूमि को ध्वस्त किया जा रहा है । बाजार भाव के अनुसार इस जमीन और इस पर बने मकान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button