
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर आज नोएडा दौरे पर हैं। ओपी राजभर नोएडा में समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला। प्रदेश की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में रामपुर,खतौली में सुभासपा लड़ रही है। ओपी राजभर ने उपचुनाव और नगर निगम के चुनाव को लेकर भी हुंकार भरी।
यूपी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। कई प्रत्यशियों के पर्चे निरस्त होने के बाद अब चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया है। मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी समेत 7 लोगों का पर्चा खारिज हुआ है। मैनपुरी से राजभर ने रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जांच के दौरान उनका पर्चा खारिज हो गया था।
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने आज नोएडा में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। ओपी राजभर ने कहा कि रामपुर,खतौली में सुभासपा लड़ रही है, नगर निगम से लेकर लोकसभा जीतेंगे। शिवपाल यादव पर हमला बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा कि शिवपाल गाड़ी पर अपनी पार्टी का झंडा लगाकर चल रहे हैं, उसके बाद भी शिवपाल कहते हैं परिवार एक।