UP: बस्ती में बोले CM योगी- अब बस्ती अत्याधुनिक नगरी बन रही, आज क्षेत्र के विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं बन रही

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बस्ती जनपद की अपनी पहचान है। यहां हजारों वर्षों की विरासत है। यहां महर्षि वशिष्ठ का आश्रम था। महर्षि वशिष्ठ ने यहीं रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम उसके माध्यम बने थे। यह अयोध्या के बगल में है। डबल इंजन की सरकार ने यहां के मेडिकल काॅलेज का नामकरण महर्षि वशिष्ठ के नाम पर किया है।

बस्ती. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बस्ती जनपद की अपनी पहचान है। यहां हजारों वर्षों की विरासत है। यहां महर्षि वशिष्ठ का आश्रम था। महर्षि वशिष्ठ ने यहीं रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम उसके माध्यम बने थे। यह अयोध्या के बगल में है। डबल इंजन की सरकार ने यहां के मेडिकल काॅलेज का नामकरण महर्षि वशिष्ठ के नाम पर किया है। यह मेडिकल कालेज बस्ती में कार्य कर रहा है। जनपद बस्ती के मखौड़ा धाम के पुनरूद्धार का कार्य यहां के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में किया जा रहा है। यहां महाराजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया था, जिसके भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान श्री राम रामजानकी मार्ग से माता सीता सहित बारात को लेकर अयोध्या आए थे। इसे अयोध्या से लेकर सीतामढ़ी तथा जनकपुर तक बेहतरीन राजमार्ग बनाने की कार्यवाही का प्रथम चरण पूरा हो चुका है, शेष कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी आज जनपद बस्ती में ए0डी0 एकेडमी का लोकार्पण तथा इसके संस्थापक डा0 वाई0डी0 सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के बाद इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने डा0 वाई0डी0 सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘अविस्मरणीय स्मृतियां’ का विमोचन भी किया। आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्ती में मुण्डेरवा चीनी मिल का संचालन प्रारम्भ हो गया है। यह पांच हजार टी0सी0डी0 क्षमता की है। यदि यह पूरी क्षमता से चले तो इसके लिए एक समय में 50 हजार कुन्तल गन्ने की आवश्यकता पड़ेगी। इससे फाइन शुगर भी बन रही है। यहां की चीनी मुण्डेरवा व बस्ती के नाम पर दुनिया में जानी जाएगी। यहां एथेनाॅल प्लाण्ट भी लगा है। अब हमारी गाड़ियां डीजल व पेट्रोल के लिए किसी अरब देश पर निर्भर नहीं रहेंगी, बल्कि हमारी चीनी मिलों में ही ग्रीन ईंधन का काम शुरू हो जाएगा। यहां कोजन प्लाण्ट भी लगेगा, जिससे बिजली भी बनेगी। अब चीनी मिलें शुगर काॅम्प्लेक्स बन रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जनपद बस्ती में श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड काल खण्ड में और अन्य समय में अनाथ हुए बच्चों तथा निराश्रित बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है। इसी सत्र में इसमंे बच्चों का एडमिशन भी किया जाएगा। इसके लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक मण्डल में कमेटी गठित कर दी गई है। इन विद्यालयों में बच्चों के रहने-खाने तथा पढ़ने की व्यवस्था होगी। अयोध्या धाम की परिक्रमा करने के लिए पंचकोसी, चैदह कोसी तथा चैरासी कोसी परिक्रमा मार्गों को 4-लेन और 2-लेन का बनाया जाएगा। इनके कार्य प्रारम्भ होने जा रहे हैं। अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। इस वर्ष के अन्त तक यहां से उड़ाने शुरू हो जाएगी। देश और दुनिया में कहीं जाने के लिए आप अयोध्या से ही यात्रा पूरी कर पाएंगे, इसके लिए गोरखपुर या लखनऊ नहीं जाना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि की नवमी तिथि शक्ति की उपासना की दृष्टि से सिद्धिदात्री के रूप में है। साथ ही, यह भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन की तिथि भी है। उन्हांने सभी को बासन्तीय नवरात्रि तथा रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Live TV