यूपी : CM Yogi का विपक्ष पर हमला- पिछली सरकारों ने आजमगढ़ को छोड़ा था लावारिस, हमने दिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ दौरे पर है। जहां 76 करोड़ की की 32 परियोजनाओं का शिलान्यास- लोकार्पण किया। सगड़ी तहसील क्षेत्र में रैली को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बाबा साहेब अंबेडकर को विन्रम श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने बाबा साहेब के नाम पर राजनीति तो की, लेकिन जब भी गरीबों और दलितों पर अत्याचार होता था। तब वह लोग मौन साध लेते थे।

सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि याद करिए, जब सपा सरकार के समय आजम खान मंत्री थे, उस समय रामपुर में दलितों को उजाड़ा जा रहा था। तब सपा अत्याचार करा रही थी, बसपा और कांग्रेस मौन थे। अगर उस वक्त किसी ने आंदोलन किया तो वह भाजपा थी। आगे उन्होंने कहा कि सपा सरकार के वक्त अराजकता ही उसका पर्याय बन गया था। देश के अंदर एक नारा चला था। जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो उसको अंदर बैठा जाना पहचाना गुंडा। ये नारा चल पड़ा था। गुंडागर्दी की कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी था। आजमगढ़ के नौजवान बाहर जाते थे। कोई धर्मशाला, होटल में कमरा नहीं देता था। ये काम उन लोगों ने किया, जिन्होंने कोरोना काल मे आजमगढ़ को लावारिस छोड़ दिया। कोरोना काल के दौरान मोदी जी देश के लोगों का हालचाल ले रहे थे। मैं प्रदेश में लोगों के हालचाल ले रहा था। आजमगढ़ में तीन बार मैं कोरोना काल के वक्त आया था। हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में जाकर हालचाल लिया। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सेवाभाव से लगा रहा।

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में आजमगढ़ के सांसद नदारद थे। वे गायब थे, उनका कहीं पता ही नहीं था। एक बार मैंने पूछा भी- सभी सांसदों का हालचाल लिया जा रहा है, वो कहां है, तो पता लगा कि इंग्लैंड गए है। दूसरी बार मालूम किया, तब पता लगा कि ऑस्ट्रेलिया गए हैं। आजमगढ़ के लोगों ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जाने के लिए तो नहीं चुना था। BJP ने आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, विवि और एयरपोर्ट दिया।

Related Articles

Back to top button