यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, इस दिग्गज नेता को बनाया गया अध्यक्ष, PM मोदी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

लखनऊ. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। यूपी कांग्रेस ने अजय राय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। बता दें, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए अजय राय दो बार पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। वह खुद वाराणसी से आते हैं।

लखनऊ. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। यूपी कांग्रेस ने अजय राय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। अजय राय यूपी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले बृजलाल खाबरी इस पद पर थे। एक अक्टूबर 2022 को उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

कांग्रेस ने अजय राय को यूपी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अजय राय यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं। बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय अध्यक्ष बने हैं। अजय राय ने PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। अजय राय यूपी कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ साल 2014 और 2019 में वाराणसी से चुनाव लड़ा था। अजय राय 5 बार विधायक रह चुके हैं। तीन बार उनको बीजेपी के टिकट पर जीत मिली तो दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने।

कांग्रेस पार्टी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें अजय राय को यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की जानकारी दी गई है। अजय राय अपने बल पर चुनाव जीतते हैं और पार्टी को इसका लाभ होता है। पूर्वांचल के भूमिहार समाज में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। शायद यही सोचकर कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button