यूपी चुनाव 2022 : आज से तीन दिन बुंदेलखंड दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव, विजय रथ यात्रा से करेंगे चुनावी शंखनाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज से तीन दिन तक बुंदेलखंड दौरे पर रहेंगे। सपा अध्यक्ष आज बांदा, महोबा, कल ललितपुर और 3 दिसंबर को झांसी में विजय रथ यात्रा का आगाज करेंगे। सपा के विजय रथ यात्रा को लेकर उत्साह और सक्रियता कार्यकर्ताओं में शुरू हो गई है।

सपा मुखिया सुबह 11 बजे पुलिस लाइन बांदा पहुंचेंगे। वहां से वो रथयात्रा द्वारा शहर में कूच करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बांदा शहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद रथ यात्रा के जरिए महोबा तक रैली और यात्रा करेंगे। बांदा से महोबा तक यह यात्रा 50 किलोमीटर की होगी।

बांदा से होते हुए विजयरथ यात्रा लेकर महोबा पहुंचेगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। यात्रा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 2 सदर पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे और महोबा में ही रात्रि विश्राम। बुंदेलखंड यात्रा के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री बांदा, महोबा, ललितपुर और झांसी में लोगों को सियासी तौर पर जोड़ने का कार्य करेंगे।

क्या है सपा मुखिया अखिलेश यादव के बुंदेलखंड दौरे का कार्यक्रम ?

दिनांक -1 दिसंबर 2021 : बांदा से महोबा समाजवादी विजय रथ यात्रा।

दिनांक -2 दिसंबर 2021 : ललितपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिनांक -3 दिसंबर 2021 : जिला झांसी में समाजवादी विजय रथ यात्रा।

Related Articles

Back to top button
Live TV