UP Election 2022 : गृहमंत्री Amit Shah का विपक्ष पर हमला बोले, बुआ, बबुवा की सरकार ने यूपी का किया बुरा हाल…

आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुरादाबाद में जन विश्वास यात्रा के अंतर्गत आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इस बार हमारी जीत की व्याख्या अलग है। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता विजय तब ही मनाएगा जब हम 300 पार कर लेंगे। ये सपा बसपा, सपा ये बुआ, बबुवा 15 साल राज किए, क्या हाल किए थे, उत्तर प्रदेश का। लोग पलायन करने लगे थे, आज पलायन करने वाले पलायन कर गए

गृह मंत्री ने कहा, मैं अखिलेश जी को पूछना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे? सात सौ अधिक से दंगे हुए थे। आपको याद है न कि रामभक्तों पर गोली किसने चलाई थी, समाजवादी पार्टी ने चलाई थी। ये हाथी और साईकल वालों ने भ्रष्टाचार से भ्रष्टाचार के नोटों से बोरे भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। विकास का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

अमित शाह विपक्ष पर हमलावर होते हुए आगे बोले, जब लड़कियों का बलात्कार होता था, तो ये कौन कहता था कि लड़कों से गलती हो जाती है? ये सोच थी समाजवादियों की। अगर बहन बेटियों की सुरक्षा है तो वह भाजपा में है। आज योगी जी की सरकार बनी है, दंगा करने वालों की आंख उठा कर देखने की हिम्मत नहीं है। जब मोदी जी ने ट्रिपल तलाक हटाया तो उनके पेट में मचलन हो रही थी। क्या मुस्लिम माताओं और बहनों को इस कुप्रथा से आजादी का हक नहीं है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरा गन्ने का प्रदेश है। इनको इसका नाम ही नहीं मालूम। ये सिर्फ जिन्ना, जिन्ना, जिन्ना करते हैं। आपको याद है जब सपा की सरकार थी, तो बिजली कितनी आती थी। ये सपा वाले बिजली रानी को भी उठा ले गए थे, आज भाजपा की सरकार है तो बिजली रानी को लाने का किया है। ये सपा वाले तो विकास ही नहीं कर सकते, बहन जी को तो अभी ठंड ही नहीं गयी है। अरे चुनाव आ गया है, बहन जी थोड़ा बाहर भी आ जाओ। बुआ बबुआ और बहन तीनों इकट्ठा हो जाएं तब भी मेरे भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने दाल नहीं गलने वाली है।

Related Articles

Back to top button