UP Election: महोबा में दहाड़े अखिलेश यादव- डबल इंजन सरकार फेल, इस बार जनता करेगी BJP का सफाया

महोबा. यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी गठजोड़ और जनता को लुभाने में जुटी हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथयात्रा लेकर बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। यहां अखिलेश यादव ने बांदा में जनता को संबोधित करने के बाद महोबा में केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर दहाड़े और कहा इस बार यूपी की जनता चुनाव में बीजेपी का सफाया करेगी।

महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मैदान भरा दिखाई दे रहा है, बांदा से महोबा तक जनता ही जनता दिखाई दे रही है, जनता की पुकार है भाजपा का सफाया होगा। डबल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया, डबल इंजन सरकार का इंजन फेल हो गया। जनता से पूछते हुए अखिलेश यादव ने कहा बताओ किस किसान की आय दोगुनी हो गई, गरीब की गाड़ी नहीं चल पा रही है, नोटबंदी से कौन सा भ्रष्टाचार खत्म हुआ।

सपा सुप्रीमो ने कहा लॉकडाउन में गरीबों को सरकार ने अनाथ किया, रास्ते में कई मजदूरों की जान चली गई, ऐसे समय में समाजवादी लोगों ने मजदूर, गरीबों की मदद की। हम लोग परिवार वाले लोग हैं, जिनके परिवार नहीं वो क्या परेशानी समझेंगे, आप भाग्यशाली हैं कि महोबा का नाम नहीं बदला। जनता इन्हें वोट डालकर बदलने का काम करेगी। सपा के कामों का ही उद्घाटन हो रहा है, हमारे चाचा के काम का उद्घाटन कर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार का इंजन फेल हो गया है, किसान, गरीब, युवा सभी परेशान हैं। इस बार बुंदेलखंड की जनता BJP का सफाया करेगी। सरकार ने लॉकडाउन में गरीबों की मदद नहीं की, इनका परिवार नहीं इसलिए परिवारवालों का दुख नहीं समझते।

Related Articles

Back to top button
Live TV