UP Election: अखिलेश यादव से आज मिलेंगे जयंत चौधरी, SP-RLD के बीच सीट बंटवारे पर हो सकती है बात…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव कुछ ही महीनों बाद होने वाले है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के मुखियां अखिलेश यादव ने गठबंधन के बाद अब सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर काम शुरू कर दिया है। इस बीच गुरुवार को अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी लखनऊ में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला बन सकता है। माना जा रहा है कि 2022 के चुनाव में एसपी आरएलडी को 30 से 35 सीटें देना का फैसला कर सकती है।

बता दें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने राज्य के कई जिलों में समाजवादी विजयरथ यात्रा निकाली। इन सीटों पर है जयंत चौधरी की निगाह वेस्ट यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़ के छह मंडल में 26 जिले हैं। जहां 136 विधानसभा सीटे हैं और इन सीटों पर जाटों का खासा प्रभाव है और वही निर्णायक भूमिका निभाते आये हैं। जयंत चौधरी की निगाह इन्हीं सीटों पर है और वे चाहते थे कि इनमें से अधिकांश सीटों पर आरएलडी के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ें. ऐसे में पश्चिमी यूपी की इन्हीं सीटों पर आरएलडी चुनावी ताल ठोंकने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button