
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच आज उन्नाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव बोले, उन्नाव से इंक़लाब होगा बाइस में बदलाव होगा। किसानों को खाद नहीं मिल रही, खाद बोरी से चोरी हो रही। बिजली महंगी है। बिजली के कारखाने पूरे नहीं लग पाए। कारखाने लगते तो सस्ती बिजली मिलती। बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।
अखिलेश यादव बोले, कोरोना काल में लोगों की जान चली गई। उन्नाव, प्रयागराज, काशी में लाशें बह रही थीं। सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए थी। लोगों को ऑक्सीजन नहीं दे पा रही थी सरकार। सरकार ने कहा ऑक्सीजन की कमी से जान नहीं गई। अस्पताल में दवा,बेड,इलाज कोई सुविधा नहीं। लोग इस सर्दी में तड़प रहे हैं,कोई सुविधा नहीं है।
आगे अखिलेश यादवने कहा, समाजवादी सरकार में दी कानपुर मेट्रो चलने जा रही। मुख्यमंत्री जी लैपटॉप नहीं दे पाए हैं। इस सरकार में तमाम घोटाले हुए हैं। उन्नाव की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही। उन्नाव से इंक़लाब होगा बाइस में बदलाव होगा। BJP ने अपने इत्र कारोबारी पर छापा मार दिया। सुबह से बता रहे थे कि ये सपा का करीबी है। दोपहर आते-आते पता लगा BJP का करीबी है। शजिस बैंक से पैसा निकला वो पता लगाएं। नोटबंदी वाली योजना फेल हो गई।
राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। BJP झूठ बोल रही कि मंदिर वो बनवा रही है। समाज में खाई पैदा करने वाले लोग हैं भाजपाई। इनके मंत्री और उनके बेटे ने किसानों को कुचला।