UP: कुशीनगर में आधा दर्जन घरों में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

आपको बता दे कि पूरा मामला पडरौना तहसील के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव की है। यहां पर अज्ञान कारणों से लगी आग ने कई लोगों को अपने आगोश में ले लिया है।

कुशीनगर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। भीषण आग की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर तत्काल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अधिकारीगण पहुंच कर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

आपको बता दे कि पूरा मामला पडरौना तहसील के रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव की है। यहां पर अज्ञान कारणों से लगी आग ने कई लोगों को अपने आगोश में ले लिया है। आग ने आधा दर्जन घरों को अपने लपेटे में ले लिया। भीषण आग की चपेट में आने से 5 लोगों के जलकर मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। आग में जलकर मां और 4 बच्चों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अधिकारीगण मौके पर पहुंचे और सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने घायलों का समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button