UP Nikay Chunav 2023 : मतदान शुरू होते ही गाजियाबाद, कानपुर और मेरठ में EVM खराब

यूपी में द्वितीय चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। लेकिन गाजियाबाद, कानपुर और मेरठ जब वोटरों ने मतदान करने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला मतदान से पहले से ईवीएम खराब हो गयी। कानपुर में बूथ संख्या 1260 में ट्रायल के दौरान ही खराब निकली ईवीएम, जिसके बाद ईवीएम बदली गई लेकिन वो भी हुई खराब हो गयी है। अधिकारियों ने ईवीएम ख़राब होने की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को की वहीं अगर बात करें तो गाजियाबाद और मेरठ में EVM की तो गाजियाबाद के संजय नगर के बूथ संख्या 929 पर EVM खराब हो गयी है और मेरठ के मेरठ में बूथ संख्या 739 की ईवीएम मशीन खराब हुयी है।

यूपी में द्वितीय चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 268 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए चुनाव है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है और शाम को 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो जाएगी। दूसरे चरण के निकाय चुनाव में बीजेपी, सपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। निकाय चुनाव के परिणाम के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन पार्टियों को हो जायेगा।

राजनितिक दलों के लिए निकाय चुनाव के दूसरे चरण को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस चरण में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या जैसे हाई प्रोफाइल नगर निगम शामिल हैं। जिसपर सीधी लड़ाई भाजपा और सपा में देखी जा सकती है। निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

दूसरे चरण में प्रदेश के 7 नगर निगम की मेयर सीटों के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं नगर निगमों के पार्षद के 581 पद के लिए 3840 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। तो वहीं 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पालिका के 2520 पार्षद सीटों के लिए 13315 उम्मीदवार मैदान में है। 276 नगर पंचायत के अध्यक्षों के पद के लिए 2942 उम्मीदवार और इनके 3459 सदस्यों के पद के लिए 17997 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button