
यूपी में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। द्वितीय चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 268 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए चुनाव है। यह मतदान शाम को 6 बजे तक जारी रहेगा। मतदान के बीच कहीं कहीं से छिटपुट हिंसा की भी खबरे आ रही हैं।
दूसरे चरण का निकाय चुनाव बीजेपी, सपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। निकाय चुनाव के परिणाम के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन पार्टियों को हो जायेगा। बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोती दिखाई दीं।
बुलंदशहर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 11, 2023
➡️भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप
➡️सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा ने लगाया आरोप
➡️यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल बूथ का मामला
➡️नगर पालिका अध्यक्ष पद की है प्रत्याशी अर्चना पांडा
➡️फूट-फूटकर रोती नजर आईं सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा.#Bulandshahr pic.twitter.com/JV3koaOcxT
आपको बता दें कि बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अर्चना पांड़ा को प्रत्याशी बनाया हुआ है। समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोती दिखाई दीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद का यह मामला बताया जा रहा है। प्रत्याशी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।