
हरदोई की जिला कारागार से न्यायालय मे पेशी को लाया गया बंदी नशे में धुत आरक्षी को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
जनपद सीतापुर के संदना निवासी फुरकान उर्फ रवि चोरी के मामले में हरदोई के जिला कारागार में निरुद्ध था।जिसे पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट भेजा गया था। इसी दौरान नशे में धुत आरक्षी उमानाथ को चकमा देकर फुरकान फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि आरक्षी उमानाथ का मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार बंदी की तलाश में 3 टीमें लगाई गई है।









