यूपी : दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, धूमधाम से आई बारात बैरंग लौटी वापस, ये थी असली वजह…

इस समय हर तरफ शादी का मौसम का चल रहा है। कही पर ऐसी भी शादी होती है जहां बैंड बाजा तो बजता है, पर बारात को बिना खाना खाए और बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ता है। ताजा मामला यूपी के अलीगढ़ में देखना को मिला है जहां पर दूल्हे को लंगड़ाते देख दुल्हन के परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया। धूमधाम से आयी बारात को वापस बैरंग खाली हाथ लौटना पड़ा।

दुल्हन के घर वालों ने बताया कि जब लड़का दिखने गए थे तो लड़के के पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। घर वालों ने बताया लड़का हादसे में पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जिस कारण प्लास्टर चढ़ा हुआ है जल्दी ही सही हो जायेगा यह देख लड़की वालों ने शादी तय कर दी।

तय तिथि पर बारात दुल्हन के घर पहुंची और फिर

बता दें तय तिथि पर बैंड बाजे के साथ बारात दुल्हन के द्वार पहुंची। दावत की तैयारियां चल रही थी। चारो तरफ खुशियों का माहौल था। तभी लगन के लिए दूल्हा लंगड़ाते हुए पहुंचा। यह देख लड़की वालों को लड़के के दिव्यांग होने का शक हुआ और लड़की वालों ने शादी करने से मना कर दिया। शादी के रंग में भंग पड़ गया।

फिर दूसरे लड़के से हुयी लड़की शादी

बता दें कि लड़की पक्ष द्वारा दूल्हे से शादी मना करने के बाद दिव्यांगता को छुपाकर शादी पक्का करने के बाद हुए बवाल को समझौते के द्वारा समाप्त करने के बाद लड़की के घर वालों ने देर शाम दुल्हन की शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी। वहीं दूसरे लड़के के साथ आए बारातियों खाना भी खाया और दुल्हन को भी साथ विदा कराके साथ में ले गए।

Related Articles

Back to top button