यूपी : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, देश का किसान अन्नदाता नहीं बनेगा, ऊर्जा दाता बनेगा…

जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ को लेकर आज चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में भेजने की शुरुवात की है। ये यात्रा जिले की तहसीलो से होकर कल मुजफरनगर पहुंचेगी।

राष्ट्रीय राज्य मार्ग व सड़क परिवहन केंद्रीय मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ में मैं बिजनौर जिले के चांदपुर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस पवित्र धरती पर मैं आया हूं और इस धरती का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है। इस धरती को हम महात्मा विदुर जी की धरती के नाम से भी जानते हैं।

उन्होने कहा, महात्मा विदुर जी की पावन भूमि में जिन्होंने हाथों में न्याय के लिए, एकता के लिए, नैतिकता के लिए पूरे ऐसे मापदंड प्रस्तावित किए थे जो कि हजारों सालों के बाद भी हम महात्मा विदुर को भूल नहीं सके है। महाभारत ऐसा ग्रंथ है जो हमारी सामाजिक व्यवस्था को बताता है। जिस भूमि पर महात्मा विदुर ने अपने जीवन की शुरुआत कि आज मुझे वहां की जनता का दर्शन करने का पहली बार मौका मिला है।

नितिन गडकरी बोले, मैं जनता का हाथ जोड़कर अभिनंदन करता हूं। अभी चुनाव के महाभारत की शुरुआत होने वाली है। हर महाभारत ने हमको एक बात सिखाई है कि हमें सत्य के साथ जाना है या असत्य के साथ जाना है। हमें नैतिकता के साथ जाना है या अनैतिकता के साथ जाना है। आपको देश समाज और कल्याण के नाम पर जाना है या गुंडागर्दी के नाम पर जाना है।

सरकार जनता से है इसलिए इस सरकार को चुनने का काम भी जनता को ही करना है।विजय जब होती है जब सत्य की विजय होती है। हमारा देश धनवान है लेकिन जनता गरीब है।नितिन ने कहा कि पहले की सरकारों में सड़क गड्ढे में होती थी और इस सरकार में सड़कों का कायाकल्प हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग एक स्टेट से दूसरे स्टेट को जोड़ने का काम कर रहा है। हमें जो यात्रा पहले 3 घंटे में करनी पड़ती थी वह यात्रा आज 1 घंटे में पूरी हो रही है।

आज जनता जब सड़क पर उतरती है तो सड़क पर चलने के दौरान वह पीछे हाथ लगा कर देखती है कि की पत्नी उनकी पीछे बैठी है या सड़क पर गिर गई है। हम दिल्ली से देहरादून नया रास्ता बना रहे अगले 2 सालों में आप दिल्ली से देहरादून केवल 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। दिल्ली से चंडीगढ़ 2 घंटे में। दिल्ली से जयपुर 2 घंटे में। दिल्ली से अमृतसर 4 घंटे में।दिल्ली से कटरा 6 घंटे में और दिल्ली से श्रीनगर केवल 8 घंटे में आप पहुंच जाएंगे।मुझे याद है कि हम दिल्ली मेरठ हाईवे के पूजन के लिए आए थे। हमें साडे 4 घंटे लग गए थे। दिल्ली से मेरठ में 16 लेन का रोड बनाया है।आप दिल्ली से मेरठ केवल 45 मिनट में पहुचेंगे। मैं यहां आपको वचन देता हूं।

मैं किसान हूं और मैं आपको बता दूं कि पहले किसान मेरे गांव में हत्या करते थे। लेकिन आज की स्थितियों और परिस्थितियों में काफी बदलाव हो गया है।गेहूं सस्ता है और बिस्कुट महंगे हैं। टमाटर सस्ता है लेकिन स्वास्थ्य महंगा है। कपास सस्ता है कपड़ा महंगा है। चीनी सप्लाई करने के मामले में ब्राजील नंबर 1 है। ब्राजील में चीनी का भाव है 42 रुपया है और भारत में चीनी का भाव है 32 रुपया किलो है।

इस देश का किसान अन्नदाता नहीं बनेगा। इस देश का किसान ऊर्जा दाता बनेगा। यह बात मैं 2004 से कह रहा हूं। मैं आप सब से कहूंगा कि इथनाल के पंप खोलो। किसानों द्वारा तैयार किए गए पंप इथनाल से चलेगा। हम फ्लेक्स इंजन का वाहन ला रहे हैं। जिससे कि आप उसमें चाहे तो पेट्रोल से चलाओ चाहे इथनाल से चलाओ। हमारी सरकार ने परमिशन दी है कि चावल से भी इथनाल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

अब पेट्रोल के बजाए इथेनॉल से किसानों की आय दुगनी हो जाएगी। योगी की सरकार में पहली बार गन्ना किसानों को समय से शुगर मिलों द्वारा गन्ने का पेमेंट दिया जा रहा है। जबकि पहले की सरकारों में गन्ने का पेमेंट कभी भी समय से नहीं दिया गया । जनवरी के पहले सप्ताह में आप आओ मैं आप को आमंत्रित करता हूं।हाइड्रोजन ग्रीन से चलने वाली गाड़ी पर सवारी कर आऊंगा।

Related Articles

Back to top button