UP: हत्याओं से दहली यूपी, अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत, गोलीकाण्ड से इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अलग-अलग जिलों से कई हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। ललितपुर में प्रधानपति की तौलिया से गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। बलिया में एक युवती की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मचा गया है। मेरठ में बहू से संबंध के चलते पिता ने बेटे की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है।

क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश में सोमवार को अलग-अलग जिलों से कई हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। ललितपुर में प्रधानपति की तौलिया से गलाघोंट कर हत्या कर दी गई। बलिया में एक युवती की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मचा गया है। मेरठ में बहू से संबंध के चलते पिता ने बेटे की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। वहीं संभल में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों को गोली मारी गई। एक ग्रामीण की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई हैं। वहां दूसरा घायल है।

ललितपुर

ललितपुर में प्रधानपति की तौलिया से गलाघोंट कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। कार के पास सड़क किनारे कल शव मिला था। प्रधान पति शंकर सिंह मौत की जांच में पुलिस जुटी है। किसी नजदीकी के हत्या में शामिल होने की आशंका जताई जा रहा है। बता दें, मृतक पूर्व में साले की हत्या में जेल जा चुका है। ये पूरा मामला बार थाना क्षेत्र पारोंन लड़वारी का है।

बलिया

बलिया में युवती की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया है। बदमाश ने घर में घुसकर युवती को गोली मारी है। गोली लगने से युवती की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये चितबडागांव क्षेत्र के रामपुर चिट की घटना है।

मेरठ

मेरठ में बहू से संबंध के चलते पिता ने बेटे की हत्या कर दी है। अपराधी दोस्त के साथ मिल घटना को अंजाम दिया है। बहू से अवैध संबंधों के चलते पिता ने बेटे की हत्या की है। दोस्त से 5 लाख में बेटे की हत्या का सौदा हुआ था। हत्या कर हिंडन नदी में बेटे का शव फेंका था। पिता की निशानदेही पर शव बरामद कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। ये सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव का मामला है।

सम्भल

सम्भल में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों को गोली मारी गई है। एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत, दूसरा घायल है। गोलीकाण्ड को लेकर इलाके में हड़कंप, आरोपी फ़रार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, गांव में फोर्स तैनात है। ये थाना जुनावई क्षेत्र के गांव लावर की घटना है।

Related Articles

Back to top button