Weather Update: अब चढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी, IMD ने लू चलने को लेकर जारी किया अलर्ट

प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है।

UP Weather Update: मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल लिया है। 6 से 12 मई तक अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई थी। मौसम सुहाना हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर पारा चढ़ेगा। गर्मी फिर से सताएगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में चार से छह डिग्री पारा चढ़ने की संभावना जताई है। जबकि रात के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि के आसार है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने 16 और 17 मई को प्रदेश में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज यानी बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। न बारिश होगी और न ही आंधी चलेगी। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में लू चलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में लू चलने की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने के आसार हैं। इसके साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 19 मई को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 

Related Articles

Back to top button