यूपी : पत्नी ने प्रेमी को 2 लाख रुपये दे कराई पति की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…?

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना के परेवा गांव में बीते 11 दिसम्बर को गन्ने के खेत में 40 वर्षीय सहदेव नाम के युवक का शव मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति सहदेव का शव मिला था उसकी हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को 2 लाख रुपये देकर कराई थी।

वहीं इस हत्याकांड में उसका लड़का भी शामिल था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं मृतक सहदेव अपनी पत्नी किरन से आये दिन मारपीट करता था। मृतक सहदेव का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो भी वो कमाता था उसको प्रेमिका को दे देता था। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट करता था और अपनी जमीन प्रेमिका के नाम लिखने की धमकी देता था।

जिसके बाद पत्नी ने अपने बेटे और अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची। किरन ने अपने प्रेमी सूरज को अपने पति की हत्या के लिए 2 लाख की सुपारी दी। जिसके बाद सूरज ने अपने एक अन्य साथी विकास के साथ हत्या की योजना बनाई। इस हत्या कांड में मृतक की पत्नी किरन और उसके बेटे ने साथ दिया। रात में घर पर पहुंच कर डंडे से पीट कर और गला दबा कर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

Related Articles

Back to top button