केजरीवाल की फोटो पर बवाल, भगत सिंह के पोते ने उठाए सवाल

यदविंदर सिंह ने कहा, यह देखकर बहुत बुरा लगा की केजरीवाल की तुलना इतने महान लोगों से करने की कोशिश की जा रही है।

महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के साथ सलाखों के पीछे वाली केजरीवाल की फोटो लगाए जाने को लेकर अब नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पोते यदविंदर संधू ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है।

यदविंदर सिंह ने कहा, यह देखकर बहुत बुरा लगा की केजरीवाल की तुलना इतने महान लोगों से करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा मैं आम आदमी पार्टी से कहूंगा कि वह ऐसे गतिविधियों से दूर रहें। जहां भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन देश के लिए बलिदान कर दिया, वहीं, इसके विपरीत आप प्रमुख भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।

बता दें कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस दौरान उनके पीछे भगत सिंह और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बीच में सलाखों के पीछे वाली फोटो भी लगी थी। इसके बाद से AAP पर राष्ट्रीय नायकों का अपमान करने का आरोप लग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button