
बागपत- बागपत के बिजरोल गांव में 8 साल के बच्चे की ट्रक की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई.घटना से गुस्साए परिजनों ने बड़ोत मुजफ्फरनगर हाईवे जाम कर दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया.
वहीं परिजनों ने गांव में हाईवे पर ब्रेकर बनवाने की भी मांग की है. इस दौरान ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया.घंटों तक पीड़ित परिजनों अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते रहे जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर रोड से लकड़ी और अन्य सामान हटवाकर माहौल को शांत करवाया.
गौरतलब है कि बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरोल गांव निवासी 8 वर्षीय अंकुर रोड क्रोस कर घर जा रहा था तभी तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी.हादसे में अंकुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.बताया जा रहा हे की अंकुर कक्षा दूसरी के पढ़ता हैं जो आज सेलून पर कटिंग करवाने के लिए गया था.जिसके बाद वह आज घर लोट रहा था तभी हादसा सामने आ गया.









