
रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय
Desk : हल्द्वानी में बीजेपी की तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. नगर निगम के सामने से मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहर भर में तिरंगा यात्रा के चलते प्रतिष्ठानों व दुकानों में राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट करते हुए लोगों से तिरंगा फहराने का आग्रह किया. पूरे शहर भर में रैली निकालते हुए भाजपा ने आजादी के 75 हुए वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लोगों से अपील की. मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज देश का हर नागरिक आजादी के 75 वर्ष के दौर में एक राष्ट्रीयता की भावना को लेकर तिरंगा फहराने को लालायित है.
लिहाजा उनके द्वारा लोगों को झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं और लोग बड़े ही उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर अपने संस्थान प्रतिष्ठान और घरों में तिरंगा लहरा रहे हैं. हल्द्वानी में बीजेपी की तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. नगर निगम के सामने से मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर भर में तिरंगा यात्रा के चलते प्रतिष्ठानों व दुकानों में राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट करते हुए लोगों से तिरंगा फहराने का आग्रह किया.
पूरे शहर भर में रैली निकालते हुए भाजपा ने आजादी के 75 हुए वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से लोगों से अपील की. मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज देश का हर नागरिक आजादी के 75 वर्ष के दौर में एक राष्ट्रीयता की भावना को लेकर तिरंगा फहराने को लालायित है. लिहाजा उनके द्वारा लोगों को झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं और लोग बड़े ही उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर अपने संस्थान प्रतिष्ठान और घरों में तिरंगा लहरा रहे हैं.









