Uttarakhand: नैनीताल दौरे पर जा रहे CM पुष्कर धामी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आज हल्द्वानी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मुख्यमंत्री को आज नैनीताल के दौरे पर जाना था लेकिन नैनीताल में बारिश और खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी गौलापार हेलीपड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

हरिद्वार. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आज हल्द्वानी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मुख्यमंत्री को आज नैनीताल के दौरे पर जाना था लेकिन नैनीताल में बारिश और खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी गौलापार हेलीपड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है।

सीएम पुष्कर धामी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा है कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो इसके लिए डीएम उधम सिंह नगर और डीएम नैनीताल को निर्देशित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button