
देहरादून. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर मुहर लगाई है। उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट आज नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नाम तय किए गए हैं। नई टीम में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी है। उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट आज नई कार्यकरिणी की घोषणा करेंगे। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नाम तय किए गए हैं। आज ही उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का मेल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तराखंड भाजपा की नई टीम के लिए जेपी नड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के साथ दो दौर की बैठक की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि नई कार्यकारिणी का स्वरूप तय हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से बैठकों के बाद अब मंगलवार तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।