उत्तराखंड से बड़ी खबर- 13 IAS, 8 PCS और 1 IRS अफसरों के कार्यभार में हुआ फेरबदल, देखें लिस्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। उत्तराखंड में 13 आईएएस, 8 पीसीएस, 1 IRS, और 1 सचिवालय सेवा के अफसरों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। देहरादून की डीएम और मजबूत हुई हैं, वीसी एमडीडीए का भी चार्ज मिल गया है। वहीं बंशीधर तिवारी डीजी सूचना बनाए गये हैं।

देहरादून. उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। उत्तराखंड में 13 आईएएस, 8 पीसीएस, 1 IRS, और 1 सचिवालय सेवा के अफसरों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। देहरादून की डीएम और मजबूत हुई हैं, एमडीडीए वीसी का भी चार्ज मिल गया है। वहीं बंशीधर तिवारी डीजी सूचना बनाए गये हैं।

आखिरकार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की चल गई। सचिव सचिन कुर्ते से खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्रालय हटवा ले गई है। वहीं अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

उत्तराखंड में 13 IAS,8 PCS, 1 IRS,और 1 सचिवालय सेवा के अफसरों के कार्यभार में फेरबदल

  • शैलेश बगोली से सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी ली गई वापस।
  • सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव कृषि व कृषि कल्याण जिम्मेदारी।
  • सचिन सचिन कुर्वे को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी।
  • बृजेश कुमार संत से एमडीडीए हटाया गया।
  • खाद्य और नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई।
  • दीपेंद्र कुमार चौधरी से प्रभारी सचिव राजस्व की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव शहरी विकास बनाया गया।
  • रणवीर सिंह चौहान से अपर सचिव सूचना व महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी हटाई गई।
  • सबीन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई।
  • कामेद्र सिंह को अपर सचिव कार्मिक व सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई।
  • मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव खाद्य और नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई।
  • आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी ली गई।
  • पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
  • आईआरएस जितेंद्र कुमार सोनकर को अपर सचिव युवा कल्याण खेल निदेशक की जिम्मेदारी।
  • प्रताप सिंह साहब से अपर सचिव खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई।
  • चंद्र सिंह से अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई।
  • सचिवालय सेवा के मदन मोहन सेमवाल अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी से हटाया गया।
  • अरविंद कुमार पांडे को सचिव मानवाधिकार आयोग बनाया गया।
  • कृष्ण कुमार मिश्र को अतिरिक्त मुख्य कार्याधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी।
  • श्याम सिंह राणा को भी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून की जिम्मेदारी।
  • शिव कुमार बरनवाल से अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी ली गई वापस।
  • मनीष बिष्ट को उप जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles

Back to top button