Uttarakhand: यूकेडी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का हुआ ऐलान, 4 कार्यकारी अध्यक्ष घोषित, युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। युवाओ को नई कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं 4 केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किये गये।

पिथौरागढ़. यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। युवाओ को नई कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी गयी है। 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं 4 केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किये गये।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीड़ी रतूड़ी , नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी और दीवान सिंह बिष्ट को संरक्षक बनाया गया है। 16 वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सर्वोच्च सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गयी। 4 केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किये गये। 12 केंद्रीय उपाध्यक्ष और 9 लोगों को केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी।

तेज सिंह कार्की को केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। 8 केंद्रीय सचिव, 7 केंद्रीय संगठन मंत्री, 7 केंद्रीय प्रचार सचिव, 7 केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाये गये। शांति प्रसाद भट्ट को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता और 5 लोगों को प्रवक्ता घोषित बनाया गया। शिव प्रसाद सेमवाल और मोहित डिमरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

दीपक गैरोला और विजेंद्र रावत केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनाये गये। चन्द्रशेखर कापड़ी केंद्रीय अध्यक्ष संसदीय बोर्ड, सुरेंद्र कुकरेती अध्यक्ष अनुशासन समिति और पितृ शरण जोशी को बनाया गया अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति बनाया गया। राजेन्द्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, डीके जोशी अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,अनिरुद्ध काला को केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन की जम्मेदारी दी गयी। महावीर सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सुलोचना इष्टवाल को महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घोषित किया गया।

Related Articles

Back to top button