दिल्ली में बर्बरता: हैवानों ने कार में फंसी लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत, निर्वस्त्र हालत में मिला शव

देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न पर लड़की से दरिंदगी और बर्बरता का मामला सामने आया है। दिल्ली के कंझावला में लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है, कार सवार 5 लड़कों ने स्कूटी से टक्कर के बाद लड़की को कई किलीमीटर तक घसीटते चले गए। जिससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है।

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न पर लड़की से दरिंदगी और बर्बरता का मामला सामने आया है। दिल्ली के कंझावला में लड़की का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है, कार सवार 5 लड़कों ने स्कूटी से टक्कर के बाद लड़की को कई किलीमीटर तक घसीटते चले गए। जिससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है।

दिल्ली के कंझावला में लड़की से बर्बरता की घटना से लोग दहल गए है। कंझावला में लड़की का निर्वस्त्र शव मिला है। कार और स्कूटी की टक्कर से कार में फंसी लड़की को हैवानों ने कई किलीमीटर तक घसीटा। जिससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। इतना ही नहीं लड़के के कपड़े भी फट गए। पुलिस ने सभी 5 हैवानों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले में बलात्कार जैसी दरिंदगी से साफ इनकार कर दिया है। अभी तक मेडिकल रिपोर्ट्स सामने नहीं आए हैं।

कंझावला में लड़की से बर्बरता मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए। दिल्ली के कंझावला में एक लड़की का निर्वस्त्र शव मिला है। पुलिस ने कार सवार पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पांचों आरोपियों पर सुल्तानपुरी थाने में FIR दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button