पैरोल पर बाहर आए बलात्कार के दोषी राम रहीम का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले रामरहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था।

पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को पैरोल के दौरान तलवार से केक काटकर अपनी आजादी का जश्न मनाते हुए देखा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जहां एक तरफ विपक्षी नेताओं ने निशाना साध है तो दूसरी तरफ राम रहीम के इस जश्न में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा प्रमुख बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को हरियाणा की एक अदालत से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद शनिवार को रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा किया गया था। यह दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले रामरहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था।

पैरोल पर बाहर आए राम रहीम का जो वीडियो सामने आया है। उसमें राम रहीम कह रहा है कि इस तरह से जश्न मनाने का मौका 5 साल बाद मिला है। मुझे कम से कम 5 केक काटने चाहिए। यह पहला केक है।

Related Articles

Back to top button
Live TV