Viral News : प्रेमी देवर संग फरार पत्नी लौटी ससुराल, पति पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल कॉलोनी में एक विवादित मामला सामने आया है। पत्नी अर्शी, जो तीन महीने पहले अपने प्रेमी देवर साबिर के साथ फरार हो गई थी, अचानक ससुराल वापस लौट आई और वहां जमकर हंगामा किया।

अर्शी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने उसे ब्लैकमेल किया था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने देवरा के साथ उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसे धमकाया। अर्शी ने कहा कि पति को छोड़ने के बदले उसने ढाई लाख रुपये की डिमांड रखी थी।

तीन महीने तक अर्शी और देवरा साबिर दूसरे राज्य में रहे थे। अर्शी ने अपने पति की दाढ़ी नापसंद होने की वजह से देवर के साथ फरार होने का दावा किया था। हालांकि, अर्शी ने पति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटनाक्रम ने ससुराल और दामाद के बीच तनाव बढ़ा दिया है, और अब इस विवाद का समाधान पुलिस की जांच पर निर्भर करेगा।

Related Articles

Back to top button